स्मृति मंधाना बनाम हरमनप्रीत कौर, 120 वनडे मैचों के बाद ऐसा रहा दोनों धाकड़ खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम की लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालने वाली हरमनप्रीत कौर की जगह पर अब उनकी जगह पर स्मृति मंधाना को नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जिनका अब तक बल्ले से शानदार काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी में बदलाव को लेकर आखिरकार बीसीसीआई की तरफ से फैसला ले लिया गया जिसमें लंबे समय से इस जिम्मेदारी को संभालने वाली हरमनप्रीत कौर की जगह पर धाकड़ खिलाड़ी स्मृति मंधाना को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। स्मृति मंधाना की गिनती इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है जिनका अब तक तीनों फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको वनडे फॉर्मेट में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : PTI

2/6 Image Source : PTI
स्मृति मंधाना ने अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 120 मुकाबले खेले हैं तो वहीं पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर 164 वनडे मैच खेल चुकी हैं। ऐसे में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का हम आपको 120-120 वनडे मैचों के बाद रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। स्मृति मंधाना ने 120 वनडे मैचों की 120 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.88 के औसत से 5411 रन बनाए हैं। वहीं हरमनप्रीत कौर ने 120 वनडे मैचों की 101 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.6 के औसत से 3026 रन बनाए थे।
3/6 Image Source : PTI
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर दोनों की गिनती मैच विनर खिलाड़ियों में की जाती है। स्मृति मंधाना ने 120 वनडे मैचों में 14 शतकीय और 35 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। हरमनप्रीत कौर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो 120 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 4 शतकीय और 15 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6 Image Source : PTI
स्मृति मंधाना का 120 वनडे मैचों में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह बड़े शॉट भी आसानी से खेलते हुए दिखाई दी हैं। मंधाना ने 120 वनडे मैचों में 653 चौके और 74 छक्के लगाए हैं। हरमनप्रीत कौर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 120 वनडे मैचों में 39 छक्के और 293 चौके लगाए थे।
5/6 Image Source : PTI
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का 120 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर को लेकर बात की जाए तो मंधाना के बल्ले से 136 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी देखने को मिली है तो वहीं हरमनप्रीत कौर की एक मैच में सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 171 रनों की है।
6/6 Image Source : PTI
मौजूदा समय में महिला क्रिकेट में भी किसी बल्लेबाज के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी अहमियत दी जाती है, जिसमें स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का 120 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो उसमें मंधाना साफतौर पर भारी दिखती हैं। स्मृति मंधाना का 120 वनडे मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 90.36 का रहा है तो वहीं हरमनप्रीत कौर का 71.36 का स्ट्राइक रेट रहा है।