सबसे कम IPL मैचों में 50 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज, अफगान स्पिनर ने टॉप-5 में मारी एंट्री

IPL के इतिहास में स्पिन गेंदबाजों ने हमेशा अपनी अलग पहचान बनाई है। कुछ स्पिनर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बेहद कम मैचों में 50 विकेट का आंकड़ा छूकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। आइए एक नजर डालते हैं उन टॉप स्पिन गेंदबाजों पर, जिन्होंने सबसे तेज 50 विकेट हासिल किए...
1/6 Image Source : AFP
IPL के इतिहास में स्पिन गेंदबाजों ने हमेशा अपनी अलग पहचान बनाई है। कुछ स्पिनर्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बेहद कम मैचों में 50 विकेट का आंकड़ा छूकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। आइए एक नजर डालते हैं उन टॉप स्पिन गेंदबाजों पर, जिन्होंने सबसे तेज 50 विकेट हासिल किए...
2/6 Image Source : AFP
अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद इस लिस्ट में शामिल सबसे युवा और उभरते हुए सितारे हैं। कोलकाता के खिलाफ IPL 2026 के 22वें मुकाबले में नूर अहमद ने अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 42 मैचों में 50 विकेट पूरे किए। वह IPL में 5वें सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले स्पिनर हैं।
3/6 Image Source : AFP
भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं। उनके नाम IPL में महज 40 मैचों में 50 विकेट लेने का कारनामा किया। मिडिल ओवर्स में विकेट निकालने की उनकी कला टीम के लिए बेहद अहम रही है। यही वजह है कि वह अब भी IPL के सबसे खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में शुमार हैं।
4/6 Image Source : AFP
अमित मिश्रा IPL में तीसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं। अमित मिश्रा IPL के सबसे सफल भारतीय स्पिनरों में शामिल हैं। हैट्रिक लेने के लिए मशहूर मिश्रा ने कई बार मैच का रुख अपनी गेंदबाजी से बदला है। उन्होंने IPL के 37 मैचों में 50 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया।
5/6 Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर IPL में दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं। इमरान ताहिर अपनी आक्रामक स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेग स्पिन और गुगली ने बल्लेबाजों को अक्सर मुश्किल में डाला है। उनके नाम IPL के महज 35 मैचों में 50 शिकार पूरे करने का कारनामा दर्ज है।
6/6 Image Source : AFP
सुनील नरेन IPL इतिहास के सबसे खतरनाक स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। वह IPL के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम IPL में बतौर स्पिनर सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 32 मैचों में 50 विकेट पूरे किए।