T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर अर्शदीप सिंह का नाम है। वहीं दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है।

भारत के लिए T20Is में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर अर्शदीप सिंह का नाम है। उन्होंने 95 मैचों में अब तक 92 पारियों में 141 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 19.87 का रहा और उन्होंने 8.51 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। उन्होंने अब तक 4 ओवर मेडन फेंके हैं।
1/5 Image Source : AP
भारत के लिए T20Is में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर अर्शदीप सिंह का नाम है। उन्होंने 95 मैचों में अब तक 92 पारियों में 141 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 19.87 का रहा और उन्होंने 8.51 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं। उन्होंने अब तक 4 ओवर मेडन फेंके हैं।
2/5 Image Source : AP
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 100 T20I मैच खेले हैं और इस दौरान 126 विकेट ले चुके हैं। उनका औसत 18.21 और इकॉनमी रेट 6.52 का रहा है। वह अब तक 13 मेडन ओवर फेंक चुके हैं।
3/5 Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह अब तक 138 T20I मैच खेल चुके हैं। इस दौरान वह 114 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। उनका बॉलिंग औसत 27.13 और इकॉनमी रेट 8.34 का रहा है। वह अब तक 5 ओवर मेडन फेंक चुके हैं।
4/5 Image Source : AP
स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल अब तक 111 विकेट ले चुके हैं और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने ये उपलब्धि 108 मैचों में हासिल की है। उनका बॉलिंग औसत 21.88 और इकॉनमी रेट 7.45 का रहा है। वह T20I में 6 ओवर मेडन फेंक चुके हैं।
5/5 Image Source : AP
चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। अब तक इस फॉर्मेट में वह 55 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13.80 की बेहतरीन गेंदबाजी औसत के साथ 97 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 6.98 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं।