इन तीन टीमों के खिलाफ टीम इंडिया ने जीते हैं सबसे ज्यादा टी20 मैच, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय क्रिकेट ने टी20 क्रिकेट में काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने साल 2024 में वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में कुल 247 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 164 मैच जीता है, वहीं 71 मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीम इंडिया ने किन तीन टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 मैच जीते हैं।
1/4 Image Source : getty

2/4 Image Source : getty
भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे ज्यादा टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 22 टी20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं उनके खिलाफ वह सिर्फ 9 ही मैच हारे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 में पलड़ा काफी ज्यादा भारी रहा है।
3/4 Image Source : getty
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का नाम है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में कुल 20 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं सिर्फ 11 मैच में टीम इंडिया को वह हरा सके हैं।
4/4 Image Source : getty
तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में वेस्टइंडीज का नाम शामिल है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं भारतीय टीम को वेस्टइंडीज की टीम 10 मैचों में हरा सकी है। टीम इंडिया ने कई अहम मुकाबलों में वेस्टइंडीज को हराया है।