Hindi News गैलरी स्पोर्ट्स Practice Pics: कोहली ने फिर कसी कमर, धोनी ने लिया पिच का जायजा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के मैच से पहले टीम इंडिया ने जमकर मेहनत की है। आप खुद देखिए। Written By: India TV Photos Desk Published : Mar 30, 2016 10:42 pm IST, Updated : Mar 30, 2016 10:42 pm IST 1/11 टीम इंडिया को अगर एक बार फिर से विश्व कप का खिताब अपने नाम करना है तो उसे हर हाल में वानखेड़े में वेस्टइंडीज को पटखनी देनी होगी। 2/11 विराट कोहली एक बार फिर से उम्दा प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए बेताब हैं। 3/11 धोनी ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खास रणनीति बनाई है। धोनी ने भी बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास किया। 4/11 विराट कोहली ने मैदान पर प्रैक्टिस के साथ साथ साथी खिलाड़ियों के संग मस्ती भी की। 5/11 पिच का मिजाज भांपने की कोशिश करते कैप्टन कूल धोनी। 6/11 बल्लेबाजी का अभ्यास करते विराट कोहली। एक बार फिर उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 7/11 पिच की मिट्टी को देखकर पिच का हावभाव परखते धोनी। 8/11 अभ्यास सत्र के दौरान शॉट लगाते विराट कोहली। 9/11 साथी खिलाड़ियों को कुछ समझाते कैप्टन माही। 10/11 फुटबॉल के साथ मस्ती करते विराट कोहली। 11/11 विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर अभ्यास किया और मस्ती भी की। Subscribe to Notifications