प्रोफेशन बदलकर क्रिकेटर बनने से चमक उठा इनका भाग्य
Published : May 23, 2016 10:08 pm IST, Updated : May 23, 2016 10:08 pm IST
1/7
महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय कप्तान जो कि आज पूरी दुनिया में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए प्रसिद्ध है एक समय में रेलवे में टिकट कलेक्टर थे। क्रिकेट में आने से पहले फुटबॉलर बनना चाहते थे।
2/7
शेन बांड: तेज गेंदबाजी करने वाले शेन बांड भी क्रिकेट में आने से पहले किसी और क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। आपको बता दें कि बांड न्यूजीलैंड पुलिस में थे। बाद में उन्होंने अपने सपुलिस के इस प्रशिक्षण को क्रिकेट में इस्तेमाल करने का सोचा।
3/7
ब्रैड हॉज: क्रिकेटर बनने से पहले हॉज एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर मामूली कर्मचारी थे। वे पेट्रोल पंप पर काम करने के साथ-साथ क्रिकेट का अभ्यास भी किया करते थे।
4/7
इयान चैपल: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को बेहतरीन खेल के अलावा उनकी शानदार कमेंट्री स्किल्स के लिए भी पहचाना जाता है। लेकिन शायद ये कम ही लोग जानते हैं कि इयान क्रिकेटर बनने से पहले एक बेसबॉल खिलाड़ी थे।
5/7
एबी डीविलियर्स: डीविलियर्स रग्बी, बैडमिंटन में प्रसिद्धी हासिल कर चुके हैं। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में नेल्सन मांडेला पदक भी मिला था। लेकिन अंत में उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाया।
6/7
नाथन लियोन: ऑस्ट्रलिया के सफल ऑफ स्पिनर नाथन लियोन पहले कैनबरा में पिच क्यूरेटर थे। डैरेन बैरी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें घरेलू क्रिकेट में एंट्री दिलवाई।
7/7
मिचेल जॉनसन: अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले जॉनसन को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। वे क्रिकेट में करियर बनाने से पहले ट्रक ड्राइवर थे।