Tokyo Olympics 2020: बेहद निराशाजनक रहा भारत का तीसरा दिन, देखिए पूरे दिन का सार
टोक्यो ओलंपिक में पहले दिन के पदक को छोड़कर भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और सोमवार को निशानेबाजी, तीरंदाजी, महिला हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी में पराजय ही मिली जबकि टेबल टेनिस में पिछले मैच में उम्मीदें जगाने वाली मनिका बत्रा भी हारकर बाहर हो गई।मनिका ने इससे पहले अपने से अधिक रैंकिंग की खिलाड़ियों को हराया था लेकिन तीसरे दौर में आस्ट्रिया की विश्व में 16वें नंबर की सोफिया पोलकानोवा के नियंत्रित और दमदार खेल का उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने केवल 22 मिनट में 0-4 (8-11, 2-11, 5-11, 7-11) से यह मैच गंवाया।

Image Source : Twitter/Sharath Kamal
Image Source : GETTY
Image Source : Twitter/Bhavani Devi
Image Source : Twitter/World Archery
Image Source : GETTY
Image Source : PTI
Image Source : GETTY
Image Source : AP