Tokyo Olympics 2020: भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा छठा दिन, मैरी कॉम ने किया निराश

टोक्यो ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए बेहतर साबित हुआ। हॉकी में जहां भारत ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराते हुए टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन स्टार बॉक्सर मैरी कॉम प्री क्वॉर्टर फाइनल में हार गईं।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के एकतरफा प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
1/5 Image Source : getty
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के एकतरफा प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
2/5 Image Source : getty
छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) का दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना टोक्यो खेलों के प्री क्वार्टरफाइनल में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता इंग्रिट वालेंसिया से 2-3 से हारकर समाप्त हो गया।
3/5 Image Source : getty
भारत के सुपर हेवीवेट मुक्केबाज सतीश कुमार यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वॉर्टर फाइनल में सतीश का मुकाबला रविवार को उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन बाखूदीर जालोलोव से होगा। सतीश ने प्लस 91 किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में गुरुवार को जमैका के रिकाडरे ब्राउन को 4-1 से हराया।
4/5 Image Source : getty
भारत के स्टार तीरंदाज अतनु दास दूसरे दौर के बेहद रोमांचक मुकाबले में दो बार ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया के ओह जिन हयेक को शूट ऑफ में हराकर टोक्यो ओलंपिक की पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के तीसरे दौर में जगह बनाने के सफल रहे। दास ने पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 6-5 से जीत दर्ज की।
5/5 Image Source : twitter handle/@TheHockeyIndia
आखिरी तीन मिनट में दो गोल करने वाली भारतीय टीम ने रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक की पुरूष हॉकी स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पिछले मैच में स्पेन को हराने के बाद भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यह महत्वपूर्ण मुकाबला जीता।