ODI में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित 10 हजार वाले क्लब में शामिल

ODI में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है। वहीं रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने ओपनर के तौर पर 344 मैचों की 340 पारियों में 15310 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48.29 का रहा। वह 45 शतक और 75 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।
1/5 Image Source : AFP
वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने ओपनर के तौर पर 344 मैचों की 340 पारियों में 15310 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48.29 का रहा। वह 45 शतक और 75 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे।
2/5 Image Source : AFP
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने ओपनर के तौर वनडे में 388 मैच खेले और इस दौरान वह 383 पारियों में 12740 रन बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने ये सभी रन 34.61 के औसत से बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 शतक और 66 अर्धशतक आए।
3/5 Image Source : PTI
वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ओपनर क्रिस गेल वनडे में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 280 मैचों में वनडे में ओपनिंग की और इस दौरान वह 39.45 के औसत से 10179 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 25 शतक और 53 अर्धशतक आए।
4/5 Image Source : PTI
रोहित शर्मा वनडे में ओपनर के तौर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने हाल ही में ओपनिंग करते हुए 10 हजार रन पूरे किए हैं। वह अब तक 204 मैचों में ओपनिंग करते हुए 54.83 के बेहतरीन औसत से 10090 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से इस दौरान 33 शतक और 50 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
5/5 Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट इस मामले में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 260 मैचों में ओपनिंग की और इस दौरान वह 259 पारियों में 36.50 के औसत से 9200 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके बल्ले से 16 शतक और 53 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।