WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि विदेशी जमीन पर भी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें आक्रामक बल्लेबाजी भी काफी देखने को मिली है। ऐसे में हम आपको WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि विदेशी जमीन पर भी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें आक्रामक बल्लेबाजी भी काफी देखने को मिली है। ऐसे में हम आपको WTC के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6 Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जिनकी गिनती आक्रामक बल्लेबाजों में की जाती है वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 40 मैचों की 71 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.49 के औसत से 2780 रन बनाने के साथ 77 छक्के भी लगाए हैं।
3/6 Image Source : AFP
रोहित शर्मा जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है उन्होंने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इसके बावजूद रोहित इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभी भी बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने WTC के इतिहास में 40 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 2716 रन बनाए हैं तो वहीं 56 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं।
4/6 Image Source : AP
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का WTC के इतिहास में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैचों की 73 पारियों में खेलते हुए 2843 रन बनाने के साथ 46 छक्के भी लगाए हैं।
5/6 Image Source : AP
यशस्वी जायसवाल जिनका पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन बतौर ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में देखने को मिला है वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। यशस्वी ने WTC में 28 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 53 पारियों में बल्लेबाजी की है और 2511 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 45 छक्के लगाए हैं।
6/6 Image Source : AFP
रवींद्र जडेजा का WTC के इतिहास में गेंद के साथ बल्ले से भी जमकर कमाल देखने को मिला है और वह अभी इस लिस्ट में पांचवीं पोजीशन पर काबिज हैं। जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 48 मैचों की 73 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 2610 रन बनाए हैं तो वहीं 42 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं।