वनडे में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, कोहली-रोहित इस पोजीशन पर

वनडे फॉर्मेट में अब तक एक से एक शानदार बल्लेबाज देखने को मिले हैं, जिनका घर पर भी रिकॉर्ड बेहतरीन है। हम आपको अब तक वनडे में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अभी तक काफी कम ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनका घर और बाहर दोनों जगह पर बल्ले से बेहतरीन खेल देखने को मिला है। वनडे फॉर्मेट में एक बल्लेबाज के लिए अपने फॉर्म को हर हालात में बेहतर रखने के लिए खुद को काफी तैयार रखना पड़ता है, जिसमें घर पर रन बनाना उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि घरेलू फैंस की उम्मीदों का दबाव भी रहता है। ऐसे में हम आपको वनडे में अब तक घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AP
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अभी तक काफी कम ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनका घर और बाहर दोनों जगह पर बल्ले से बेहतरीन खेल देखने को मिला है। वनडे फॉर्मेट में एक बल्लेबाज के लिए अपने फॉर्म को हर हालात में बेहतर रखने के लिए खुद को काफी तैयार रखना पड़ता है, जिसमें घर पर रन बनाना उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि घरेलू फैंस की उम्मीदों का दबाव भी रहता है। ऐसे में हम आपको वनडे में अब तक घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6 Image Source : AFP
सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल सचिन तेंदुलकर के नाम अभी भी वनडे फॉर्मेट में कई अनगिनत रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें वनडे में वह घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। सचिन ने घर पर 164 वनडे मैचों में खेलते हुए 160 पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें उन्होंने 48.11 के औसत से 6976 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 20 शतकीय पारी देखने को मिली जबकि वह 38 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे हैं।
3/6 Image Source : AP
विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनके पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का शानदार मौका रहने वाला है। कोहली ने अब तक घर पर 130 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 127 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 62.42 के औसत से 6867 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। कोहली के बल्ले से घर पर वनडे में 27 शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6 Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग जिनका बल्ले से दबदबा लंबे समय तक देखने को मिला है वह इस लिस्ट में तीसरी पोजीशन पर हैं। रिकी पोंटिंग ने घर पर वनडे फॉर्मेट में 153 मैच खेले हैं जिसमें 150 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.17 के औसत से 5406 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। पोंटिंग के बल्ले से 13 शतकीय और 32 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
5/6 Image Source : AP
रोहित शर्मा जिनकी गिनती लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है वह वनडे में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 103 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 102 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 55.5 के औसत से 5217 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 14 शतकीय और 25 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
6/6 Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी और वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल किए जाने वाले जैक कैलिस इस लिस्ट में 5वीं पोजीशन पर हैं। कैलिस ने घर पर वनडे फॉर्मेट में कुल 142 मैचों में खेलते हुए 135 पारियों में बल्लेबाजी की और 46.64 के औसत से 5178 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 शतकीय और 40 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।