टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सूर्या तीसरे नंबर पर

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आज हम बात करेंगे उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या तक का नाम शामिल है।
1/6 Image Source : AP
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले आज हम बात करेंगे उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या तक का नाम शामिल है।
2/6 Image Source : AP
टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम टॉप पर है। रोहित शर्मा ने T20Is में 159 मैचों की 151 पारियों में 32.05 के औसत से 4231 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.89 का रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित के बल्ले से पांच शतक और 32 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
3/6 Image Source : AP
विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। विराट ने इस फॉर्मेट में 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए हैं। उन्होंने ये सभी रन 48.69 के औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 38 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। इस दौरान वह 31 बार नॉटआउट रहे हैं।
4/6 Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। सूर्या ने अपने T20I करियर में अब तक 83 मैचों की 79 पारियों में 2598 रन बनाए हैं। सूर्या के बल्ले से ये सभी रन 38.20 के औसत और 167.07 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6 Image Source : AP
चौथे नंबर पर स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम है। केएल राहुल ने अब तक 72 मैचों की 68 पारियों में 37.75 के औसत और 139.12 के स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं। राहुल इस दौरान 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। T20I में वह 8 बार नॉटआउट रहे हैं।
6/6 Image Source : AP
पांचवें नंबर पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम है। हार्दिक पांड्या ने अब तक 114 मैचों की 90 पारियों में 1812 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.87 और और स्ट्राइक रेट 141.67 का रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में हार्दिक के बल्ले से अब तक सिर्फ 5 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। वह एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।