वैभव सूर्यवंशी बनाम बाबर आजम, 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा देखने को मिलती है, जिसमें 15 साल की उम्र वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू कर चुके हैं। सूर्यवंशी की अभी से कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी तुलना देखने को मिलती है।

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी को लेकर खेलते हुए देखने के लिए फैंस के बीच उत्सुकता देखने को मिलती है तो वहीं भारतीय टीम के 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू भी कर चुके हैं। वैभव के डेब्यू करने से पहले ही उनकी वर्ल्ड क्रिकेट में कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ तुलना देखने को मिल रही थी, जिसमें हम आपको वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तानी टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम की टी20 इंटरनेशनल में उनके रिकॉर्ड्स की तुलना करते हुए आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : PTI

2/6 Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 6 मैच खेले हैं तो वहीं बाबर आजम अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में कुल 145 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम का 6-6 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड रहा था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 32.16 के औसत से कुल 193 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 57.33 के औसत से 172 रन बनाए थे।
3/6 Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर में ही खुद को आक्रामक बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल कर लिया है जिसमें वह पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास करते हुए दिखते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 16 चौके और 14 छक्के लगाए हैं। इस मामले में बाबर आजम का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18 चौके और सिर्फ 2 छक्के लगाए थे।
4/6 Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी अपने 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ही बल्ले से कमाल करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 81 रनों की पारी है। बाबर आजम का इस मामले में रिकॉर्ड देखें तो 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 55 रनों की पारी थी।
5/6 Image Source : PTI
वैभव सूर्यवंशी जो सिर्फ 15 साल की उम्र में बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखते हैं उनको लेकर विपक्षी टीमों को अलग से रणनीति बनानी पड़ती है। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वहीं बाबर आजम ने 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक अर्धशतकीय पारी खेली थी।
6/6 Image Source : PTI
टी20 फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज का औसत से अधिक उसका स्ट्राइक रेट काफी अहम होता है जिसमें वैभव सूर्यवंशी का 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 189.21 का देखने को मिला है। बाबर आजम का 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 116.21 का था।