Virat Kohli vs Jasprit Bumrah, ऐसा रहा है IPL में दोनों के बीच अब तक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच में होने वाले मुकाबले पर नजरें रहने वाली हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 20वें मुकाबले का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से होगा। इस मैच में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच में होने वाला मुकाबला सबसे ज्यादा अहम रहेगा, जिसमें कौन भारी पड़ता है इसको लेकर नजरें रहने वाली हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच में अभी तक आईपीएल में काफी रोमांचक जंग देखने को मिली है, ऐसे में हम आपको विराट कोहली का जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
1/6 Image Source : AFP

2/6 Image Source : AFP
विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह का अब तक अपने आईपीएल करियर में 17 पारियों में सामना किया है, जिसमें वह 30 के औसत से 150 रन बनाने में कामयाब हो सके हैं। कोहली ने आईपीएल में अब तक बुमराह की 101 गेंदों का सामना किया है।
3/6 Image Source : AFP
विराट कोहली का जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के खिलाफ आईपीएल में स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए जो सबसे अहम रहता है तो वह 148.51 का देखने को मिला है, जिसका सीधा कोहली ने अब तक आईपीएल में बुमराह के खिलाफ लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
4/6 Image Source : AFP
विराट कोहली का आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए जो इस गेंदबाज के खिलाफ अधिकतर खिलाड़ियों का काफी खराब देखने को मिलता है उसमें कोहली थोड़ा बेहतर स्थिति में हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में बुमराह की 101 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और छह छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।
5/6 Image Source : AFP
जसप्रीत बुमराह भी कई मौकों पर विराट कोहली के खिलाफ भारी पड़ते हुए दिखे हैं, जिसमें उन्होंने 17 पारियों में कोहली को 101 गेंदें फेंकने के साथ 5 बार उनका विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।
6/6 Image Source : AFP
विराट कोहली के खिलाफ अब तक आईपीएल में जसप्रीत बुमराह ने 101 गेंदें फेंकी हैं उसमें से वह 37 बॉल डॉट फेंकने में कामयाब रहे हैं तो वहीं इसमें उन्होंने 34 सिंगल्स, 7 डबल्स और दो बार तीन रन दिए हैं।