World Cup 2019, BAN vs SL: बारिश में धुला बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच मैच, बना ये अनचाहा रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें
Published : Jun 12, 2019 09:39 am IST, Updated : Jun 12, 2019 09:39 am IST
-
Image Source : Getty Imageकाउंटी ग्राउंड पर बुधवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाले मैच बिना एक भी गेंद फेंके बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
-
- Image Source : Getty Image
इसी के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक साझा करने पड़े। यह श्रीलंका का दूसरा मैच है जो बारिश के कारण रद्द हुआ है। इससे पहले सात जून को पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था।
- Image Source : Getty Image
सोमवार को भी वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
- Image Source : Getty Image
आईसीसी विश्व कप-2019 को शुरु हुए 13 दिन ही हुए और इतने ही दिनों में बारिश के कारण तीन मैच रद्द हो गए। इससे पहले किसी और विश्व कप में इतने मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुए थे। जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
- Image Source : Getty Image
इस मैच से मिले एक अंक के दम पर श्रीलंका अब चौथे स्थान पर आ गई है। चार मैचों में उसके चार अंक हैं। बांग्लादेश के चार मैचों में तीन अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है।