सबसे कम उम्र में 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर, सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर

सबसे कम उम्र में 100वां टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड कई सालों तक सचिन तेंदुलकर के नाम रहा। हालांकि, इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने उनका ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
1/6 Image Source : PTI
सबसे कम उम्र में 100वां टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड कई सालों तक सचिन तेंदुलकर के नाम रहा। हालांकि, इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने उनका ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
2/6 Image Source : AP
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपना 100वां टेस्ट मैच भारत के खिलाफ नवंबर 2016 में राजकोट में खेला था। ब्रॉड ने 30 साल 139 दिन की उम्र में 100वां टेस्ट मैच खेलने का कारनामा किया।
3/6 Image Source : PTI
साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने मार्क बाउचर ने 30 साल 39 दिन की उम्र में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने जनवरी 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था।
4/6 Image Source : AP
जो रूट ने भारत के खिलाफ जनवरी 2021 में चेन्नई में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। रूट ने जब अपने 100वें टेस्ट मैच में शिरकत की, तो उनकी उम्र 30 साल और 37 दिन थी।
5/6 Image Source : AP
सचिन तेंदुलकर सबसे कम उम्र में 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। सचिन ने 29 साल 134 दिन की उम्र में 100 टेस्ट मैच खेलने का कमाल किया था। सचिन का 100वां टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आया था।
6/6 Image Source : AP
एलिस्टर कुक सबसे कम उम्र में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं। कुक ने महज 28 साल 353 दिन की उम्र में 100 टेस्ट मैच खेलने का कारनामा किया था। कुक का 100वां टेस्ट मैच दिसंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।