12GB RAM, 256GB स्टोरेज, 6000mAh बैटरी वाले OnePlus 13R को सस्ते में लाएं घर

OnePlus 13R की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे सेल में वनप्लस का यह फोन हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। OnePlus 13R को भारत में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर चल रही सेल में यह फोन 5,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। फोन को 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
1/5 Image Source : India TV

2/5 Image Source : India TV
वनप्लस के इस फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक की है।
3/5 Image Source : India TV
OnePlus 13R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
4/5 Image Source : India TV
इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इस फोन में कंपनी ने AI फीचर्स दिए हैं, जिनमें AI इरेजर, AI अनब्लर और AI रिफ्लेक्शन इरेजर आदि शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए WiFi, NFC, Bluetooth, 5G आदि दिए गए हैं।
5/5 Image Source : OnePlus
OnePlus 13R के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलता है।