200MP कैमरा, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वाले Redmi Note 13 Pro+ की कीमत हुई कम, सस्ते में खरीदने का मौका

200MP Camera 12GB RAM 256GB Storage featured Redmi Note 13 Pro Plus massive price cut on Flipkart : रेडमी के इस साल लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले मिड बजट स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में फोन की खरीद पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है।

Redmi Note 13 Pro Plus की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे दिवाली सेल को एक सप्ताह के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। अब यह सेल 7 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में शाओमी के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन पर हजारों रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
1/6 Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro Plus की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे दिवाली सेल को एक सप्ताह के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। अब यह सेल 7 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में शाओमी के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन पर हजारों रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
2/6 Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro+ दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 12GB रैम + 128GB और 12GB रैम + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा रेडमी के इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। रेडमी का यह तगड़ा फोन अब 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
3/6 Image Source : Redmi India
रेडमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 Ultra 5G प्रोसेसर दिया गया है। मीडियाटेक का यह मिड बजट प्रोसेसर 4nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में वीगन लेदर वाला डिजाइन दिया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है।
4/6 Image Source : Redmi India
Redmi के इस फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ फ्लैगशिप लेवल IP68 रेटिंग मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
5/6 Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro+ में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, डुअल बैंड Wi-Fi, 5G, LTE आदि का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी का यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। इस फोन के प्रोटेक्शन के लिए फ्लैगशिप लेवल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस का सपोर्ट दिया गया है।
6/6 Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro+ के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा, जिसे पंच-होल में फिट किया गया है।