Amazon Diwali Sale: आधी कीमत में मिल रहा Samsung का धांसू 5G फोन

Amazon पर पिछले कुछ सप्ताह से चल रही फेस्टिवल सेल कल यानी 20 अक्तूबर को खत्म हो जाएगी। इस सेल में कई ब्रांड के फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते में मिल रहे हैं। सैमसंग के पिछले साल लॉन्च हुए धांसू 5G फोन को इस सेल में आधी कीमत में घर ला सकते हैं।
1/5 Image Source : samsung
Amazon पर पिछले कुछ सप्ताह से चल रही फेस्टिवल सेल कल यानी 20 अक्तूबर को खत्म हो जाएगी। इस सेल में कई ब्रांड के फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते में मिल रहे हैं। सैमसंग के पिछले साल लॉन्च हुए धांसू 5G फोन को इस सेल में आधी कीमत में घर ला सकते हैं।
2/5 Image Source : samsung
Samsung Galaxy A55 5G को अमेजन सेल में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 42,999 रुपये की शुरुआती MRP पर लिस्ट है। फोन की कीमत में 44 प्रतिशत की कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर कैशबैक और बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।
3/5 Image Source : samsung
सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स - 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसे नेवी ब्लू और आइस ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
4/5 Image Source : India TV
इस फोन में कंपनी ने Exynos 1480 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है।
5/5 Image Source : samsung
फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है।