Amazon पर शुरू नई सेल, जानें कितने में मिलेगा कौन सा स्मार्टफोन

Amazon पर आज से नई सेल शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हुई इस सेल में कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन की खरीद पर 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में OnePlus, Samsung, Apple, Xiaomi, iQOO जैसे ब्रांड्स के फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिलेंगे। आइए, जानते हैं सेल में मिलने वाले टॉप डील्स के बारे में...
1/6 Image Source : Amazon

2/6 Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S24 Ultra को इस सेल में आधी कीमत में घर लाया जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसे 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
3/6 Image Source : Apple
iPhone 15 को भी इस सेल में हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 2023 में लॉन्च हुआ यह आईफोन 58,000 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद यह फोन 69,900 रुपये में मिल रहा था।
4/6 Image Source : OnePlus
OnePlus 13R को इस सेल में 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। साल की शुरुआत में वनप्लस का यह फोन 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।
5/6 Image Source : iQOO
हाल में लॉन्च हुए iQOO Z10R को इस सेल में 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसे 23,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
6/6 Image Source : Redmi India
Redmi Note 13 Pro को इस सेल में 5,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।