BSNL ने फिर एक्सटेंड किया 1 रुपये वाला ऑफर, जानें कब तक ले सकते हैं लाभ

BSNL ने एक बार फिर से अपने 1 रुपये वाले प्लान के ऑफर को एक्सटेंड कर दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी। इसमें यूजर्स को 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
1/5 Image Source : BSNL

2/5 Image Source : BSNL
BSNL का यह ऑफर खास तौर पर नए यूजर्स के लिए है। पुराने यूजर्स भारत संचार निगम लिमिटेड के इस ऑफर का लाभ नहीं ले सकेंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने नेटवर्क के साथ जुड़ने वाले यूजर्स को यह ऑफर दे रही है।
3/5 Image Source : PTI
1 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ दिया जाएगा।
4/5 Image Source : PTI
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस ऑफर को एक्सटेंड करने की घोषणा की है। कंपनी ने इस ऑफर को पहले भी कई बार एक्सटेंड किया है। यूजर अब 31 जनवरी 2026 तक इस ऑफर का लाभ ले सकेंगे।
5/5 Image Source : PTI
TRAI के नए डेटा के मुताबिक, नवंबर में कंपनी ने लाखों की संख्यां में नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी के 1 रुपये वाले प्लान की इसमें बड़ी भूमिका रही है।