Flipkart का ऑफर, हजारों रुपये सस्ता मिलेगा Realme का 10001mAh बैटरी वाला फोन

Flipkart पर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल की डील्स रिवील होनी शुरू हो गई है। चीनी कंपनी Realme ने अपने इस साल लॉन्च हुए 10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power पर मिलने वाले ऑफर की घोषणा की है।

Realme P4 Power तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 38,999 रुपये है।
1/5 Image Source : realme
Realme P4 Power तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 34,999 रुपये और 38,999 रुपये है।
2/5 Image Source : realme
फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की क्रमशः 31,999 रुपये और 35,999 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर आदि का भी लाभ लिया जा सकेगा।
3/5 Image Source : realme
रियलमी के इस फोन में 6.8 इंच का 1.5K FHD+ 4D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में कंपनी ने HyperGlow डिस्प्ले यूज किया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से पानी में डूब जाने पर भी यह खराब नहीं होगा।
4/5 Image Source : realme
Realme P4 Power में 10001mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
5/5 Image Source : realme
इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट यूज किया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।