Galaxy Unpacked 2026 में Samsung ने लॉन्च किए 5 डिवाइसेज, जानें क्या है खास, देखें तस्वीरें

Samsung ने साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event में 5 नए डिवाइसेज लॉन्च किए हैं, जिनमें तीन फोल्डेबल फोन और दो प्रीमियम स्मार्टवॉच शामिल हैं। कंपनी ने अपने इन सभी डिवाइसेज में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड किया है।
1/8 Image Source : India TV
Samsung ने साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event में 5 नए डिवाइसेज लॉन्च किए हैं, जिनमें तीन फोल्डेबल फोन और दो प्रीमियम स्मार्टवॉच शामिल हैं। कंपनी ने अपने इन सभी डिवाइसेज में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड किया है।
2/8 Image Source : India TV
Samsung Galaxy Z Fold 8 Series में कंपनी ने दो प्रीमियम फोल्डेबल फोन उतारे हैं, जो Titanium Armor हिंज के साथ आते हैं। कंपनी ने दोनों ही प्रीमियम फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra को Qualcomm Snapdragon 8 Gen Elite 5 चिपसेट के साथ पेश किया है।
3/8 Image Source : India TV
Samsung के दोनों ही प्रीमियम स्मार्टवॉच Galaxy Watch Ultra 2 और Watch 9 एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें AI बेस्ड वेलनेस ट्रैकर्स और सेंसर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि Galaxy Watch Ultra 2 दुनिया का सबसे चमकीले डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। इसमें 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही, इसमें 800mAh की बैटरी मिलती है।
4/8 Image Source : India TV
Samsung के ये तीनों फोल्डेबल फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं। कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। सैमसंग के इन फोल्डेबल फोन में बेहद ही मजबूत हिंज दिए हैं, जिसकी वजह से मुड़ने वाले डिस्प्ले में कोई क्रीज नहीं दिखाई देगा।
5/8 Image Source : India TV
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को अब तक के सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसमें 200MP का कैमरा मिलता है। साथ ही, यह 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसकी कीमत भारत में 1,99,999 रुपये से शुरू होती है। यह 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
6/8 Image Source : India TV
Samsung Galaxy Z Fold 8 में कंपनी ने यूनीक फोल्डेबल डिस्प्ले दिया है, जो 4:3 आसपेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें भी टाइटैनियम आर्मर हिंज का इस्तेमाल किया है। इसके बैक में 50MP के दो कैमरे मिलते हैं, जो 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। इसकी कीमत भारत में 1,79,999 रुपये से शुरू होती है। यह भी 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है।
7/8 Image Source : India TV
Samsung Galaxy Z Flip 8 के हिंज को भी कंपनी ने Galaxy Z Flip 7 के मुकाबले मजबूत बनाया है। इसमें Armor Aluminum हिंज का इस्तेमाल किया गया है। यह फोल्डेबल फोन Exynos 2600 चिपसेट पर काम करता है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। इसे 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज में खरीदा जा सकता है।
8/8 Image Source : India TV
Samsung के ये तीनों ही फोल्डेबल फोन भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। जल्द ही, इसकी उपलब्धता की जानकारी कंपनी की तरफ से जारी कर दी जाएगी। ये तीनों फोल्डेबल फोन Android 17 के साथ लॉन्च होने वाले पहले स्मार्टफोन हैं।