Honor Magic 8 Pro 7100mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च, देखें इसकी कीमत-स्पेसिफिकेशन और खूबसूरत रंग

Honor Magic 8 Pro को पिछले महीने चीन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस पहले स्मार्टफोन्स में से एक के रूप में लॉन्च किया गया था। इस फ्लैगशिप Honor स्मार्टफोन को अब मलेशिया जैसे ग्लोबल बाज़ारों में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी वेरिएंट में 7200mAh की बैटरी की तुलना में, ग्लोबल वर्जन में थोड़ी छोटी 7100mAh की बैटरी है।
1/6 Image Source : Honor

2/6 Image Source : Honor
ग्लोबल मॉडल 120W की बजाय 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। बैटरी और चार्जिंग के अलावा बाकी सभी स्पेसिफिकेशन दोनों मॉडल्स में एक जैसे ही हैं। Honor Magic 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और IP68, IP69 और IP69K रेटिंग है।
3/6 Image Source : Honor
मलेशिया में Honor Magic 8 Pro के 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 4599 (लगभग 99,000 रुपये) है। 16GB रैम + 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत RM 5199 (लगभग 1,12,000 रुपये) है। यह ब्लैक, सनराइ गोल्ड और स्काई स्यान रंगों में अवेलेबल है।
4/6 Image Source : Honor
तुलना के लिए चीन में Honor Magic 8 Pro 12GB + 256GB वेरिएंट में भी उपलब्ध है जिसकी शुरुआती कीमत CNY 5999 (लगभग 73,900 रुपये) है। यह वेलवेट ब्लैक, स्नो व्हाइट, एज़्योर ग्लेज़ और सनराइज़ गोल्ड सैंड (चीनी से अनुवादित) कलर में अवेलेबल है।
5/6 Image Source : Honor
ऑनर मैजिक 8 प्रो एंड्रॉइड 16 पर आधारित मैजिकओएस 10 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.71-इंच 1.5K (1,256x2,808) LTPO OLED डिस्प्ले है।
6/6 Image Source : Honor
डिस्प्ले के बारे में 6000nits तक HDR पीक ब्राइटनेस देने का दावा किया गया है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 SoC पर चलता है जिसे एड्रेनो 840 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज है।