iQOO 12 5G 256GB वाला वेरिएंट हुआ सस्ता, Amazon पर मिल रहा बंपर कूपन डिस्काउंट

iQOO 12 5G का प्राइस कंपनी ने कम कर दिया है। पिछले साल लॉन्च हुए आईकू के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च प्राइस से 14,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट कूपन के जरिए दिया जा रहा है।
1/6 Image Source : FILE
iQOO 12 5G का प्राइस कंपनी ने कम कर दिया है। पिछले साल लॉन्च हुए आईकू के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च प्राइस से 14,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट कूपन के जरिए दिया जा रहा है।
2/6 Image Source : FILE
iQOO का यह फोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन को 59,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद यह फोन अब 45,999 रुपये में मिलेगा। डिस्काउंट कूपन लगाने के बाद आप आईकू के इस फोन को 43,999 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं।
3/6 Image Source : FILE
iQOO 12 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। आईकू के इस फ्लैगशिप फोन में इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
4/6 Image Source : FILE
iQOO 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है। फोन का प्रोसेसर AI फीचर से लैस है और इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 12GB तक रैम के साथ-साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
5/6 Image Source : FILE
कंपनी ने इस पोन में दमदार 5,000mAh की बैटरी दी है। इस फोन में चार्जिंग के लिए 120W का सपोर्ट मिलता है। यह फोन डेडिकेटेड Q1 चिप के साथ आता है। फोन में स्टीरियो डुअल स्पीकर, 4D गेम वाइब्रेशन और कूलिंग सिस्टम मिलता है।
6/6 Image Source : FILE
iQOO का यह दमदार फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन एस्ट्रोग्राफी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। फोन का कैमरा 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है।