क्या आपके घर में लगा Wi-Fi हो गया है Slow? अपनाएं ये ट्रिक, फास्ट चलेगा इंटरनेट

इंटरनेट की जरूरत वर्क फ्रॉम होम करने वालों से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स और स्मार्ट होम के लिए होती है। वाई-फाई पुराना होने के बाद इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है और घर में लगे डिवाइस की कनेक्टिविटी भी इसकी वजह से प्रभावित होती है। अगर, आपके घर में लगा Wi-Fi स्लो हो गया है तो आप कुछ आसान स्टेप्स से इसे ठीक कर सकते हैं।
1/6 Image Source : FILE

2/6 Image Source : FILE
आप घर में मौजूद आसानी से उपलब्ध सामान का इस्तेमाल करके वाईफाई सिग्नल को रिफ्लेक्ट और रिडायरेक्ट कर सकते हैं। इन उपायों से संभावित रूप से इंटरनेट की स्पीड में सुधार हो सकता है। राउटर के पीछे एल्युमीनियम फॉयल को लगाकर आप इसे एक शिफ्ट रिफ्लेक्टर बना सकते हैं, जो उसके सिग्नल को इंप्रूव कर सकता है।
3/6 Image Source : FILE
इसके लिए आपको एल्युमीनियम फॉइल को छतरी के शेप में मोड़ना होगा। इसके बाद आप उसे राउटर के पीछे लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यह फॉइल राउटर के किसी हिस्से में टच न हो रहा है। इसका मुख्य काम वाई-फाई राउटर के सिगनल को बर्बाद होने से रोकना है।
4/6 Image Source : FILE
इसके अलावा आप अपने वाई-फाई राउटर को ओवरहीटिंग से बचाएं। इसके लिए आपको वाई-फाई को उस जगह पर लगाना होगा, जहां धूप या फिर अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से गर्मी न आती हो। वाई-फाई राउटर को ठंडे जगह पर लगाकर आप इसे गर्म होने से बचा सकते हैं।
5/6 Image Source : FILE
Wi-Fi की स्पीड स्लो होने पर आप उसे दिन में कम से कम एक बार स्वीच ऑफ जरूर करें। ऐसा करने से वाई-फाई की कनेक्टिविटी रिफ्रेश हो जाती है और वाई-फाई की कनेक्टिविटी फिर से इंप्रूव हो जाती है।
6/6 Image Source : FILE
Wi-Fi के फर्मवेयर यानी सॉफ्टवेयर को भी समय-समय पर अपडेट करते रहें। इसके लिए आप अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं। समय-समय पर फर्मवेयर अपडेट करने से आपके वाई-फाई की सिक्योरिटी भी इंप्रूव होती है। साथ ही, यह वाई-फाई की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाती है।