Motorola Edge 60 Fusion की First Sale, 12GB रैम वाले फोन पर ऑफर्स की बारिश

Motorola Edge 60 Fusion की सेल आज यानी 9 अप्रैल से भारत में शुरू हो गई है। मिलिट्री ग्रेड बिल्ड वाले इस तगड़े स्मार्टफोन को पहली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर कई तरह के ऑफर्स दे रही है। इस फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी और 12GB तक रैम मिलता है।
1/6 Image Source : FILE
Motorola Edge 60 Fusion की सेल आज यानी 9 अप्रैल से भारत में शुरू हो गई है। मिलिट्री ग्रेड बिल्ड वाले इस तगड़े स्मार्टफोन को पहली सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर कई तरह के ऑफर्स दे रही है। इस फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी और 12GB तक रैम मिलता है।
2/6 Image Source : FILE
Motorola के इस फोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। Flipkart पर इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
3/6 Image Source : FILE
इसमें 6.7 इंच का p-OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में वाटर टच 3.0 टेक्नोलॉजी मिलता है। साथ ही, यह HDR10+ फीचर को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलेगा।
4/6 Image Source : FILE
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 15 पर काम करता है। कंपनी इसके साथ तीन साल तक OS अपग्रेड देने का वादा करती है।
5/6 Image Source : FILE
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।
6/6 Image Source : FILE
मोटोरोला का यह लेटेस्ट फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में भी 12GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, AGPS, LTEPP, SUPL, GLONASS, Galileo, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं।