Motorola के 7000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की कीमत में कटौती, Flipkart पर अच्छा ऑफर

Motorola G37 Power की खरीद पर दमदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की खरीद पर लिस्ट प्राइस से 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। मोटोरोला का यह फोन इस साल मई में लॉन्च किया गया है।

Motorola के इस साल जुलाई में लॉन्च हुए 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन 10,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे बिग बिलियन डेज सेल में मोटोरोला का यह फोन सस्ते में घर लाया जा सकता है।
1/5 Image Source : Motorola
Motorola के इस साल जुलाई में लॉन्च हुए 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन 10,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे बिग बिलियन डेज सेल में मोटोरोला का यह फोन सस्ते में घर लाया जा सकता है।
2/5 Image Source : Motorola
Moto G37 Power को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इसे Panatone Nautical Blue, Panatone Impenetrable और Panatone Capri तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Moto G37 Power को भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसका टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
3/5 Image Source : Motorola
फोन की कीमत कंपनी ने पिछले दिन बढ़ाई है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 26,499 रुपये की शुरुआती MRP में लिस्ट है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 30,499 रुपये की MRP में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 16,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1775 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
4/5 Image Source : Motorola
मोटोरोला के इस फोन में 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। Moto G37 Series का यह फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर काम करता है।
5/5 Image Source : Motorola
इस फोन में 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन और एक PDAF सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।