Motorola ने भारत में लॉन्च किया 10200mAh बैटरी वाला एक और टैबलेट Moto Pad 70

Motorola ने भारत में अपना एक और टैबलेट लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह टैबलेट 10200mAh की दमदार बैटरी और 2.5K डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने हाल ही में Moto Pad 70 Groove भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें इन-बिल्ट JBL के स्पीकर्स दिए गए हैं। मोटोरोला अपने इस टैबलेट के साथ Pen भी दे रहा है।
1/5 Image Source : motorola india
Motorola ने भारत में अपना एक और टैबलेट लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह टैबलेट 10200mAh की दमदार बैटरी और 2.5K डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने हाल ही में Moto Pad 70 Groove भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसमें इन-बिल्ट JBL के स्पीकर्स दिए गए हैं। मोटोरोला अपने इस टैबलेट के साथ Pen भी दे रहा है।
2/5 Image Source : motorola india
Moto Pad 70 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये में आता है। इसे दो कलर ऑप्शन पेनाटोन सी और पेनाटोन सी एंजल कलर में खरीद सकते हैं। इसकी सेल 15 अगस्त से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी।
3/5 Image Source : motorola india
Moto Pad 70 में कंपनी ने 12.1 इंच का 2.5K रेजलूशन वाला LCD डिस्प्ले यूज किया है। फोनका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता और इसमें 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस टैबलेट में IPS टच स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है। यह Moto Pen को सपोर्ट करता है।
4/5 Image Source : motorola india
इस टैबलेट में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें चार स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्वी एटमस को सपोर्ट करते हैं।
5/5 Image Source : motorola india
Moto Pad 70 में 13MP का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एक 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह टैबलैट 10200mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसे Android 18 तक अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अलावा टैबलैट में AI फीचर्स भी दिए गए हैं।