Nothing CMF ने लॉन्च किया ANC फीचर वाला Buds Neo, मिलेगा 52 घंटे का बैटरी बैकअप

Nothing CMF ने भारत में अपना नया TWS यानी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किया है, जो ANC  (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन) फीचर से लैस है और 52 घंटे तक का प्लेबैक देता है। नथिंग के सब ब्रांड का यह ईयरबड्स बजट प्राइस सेगमेंट में पेश किया गया है और तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और डार्क ब्लू में खरीदा जा सकता है।
1/5 Image Source : Nothing CMF
Nothing CMF ने भारत में अपना नया TWS यानी ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किया है, जो ANC (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन) फीचर से लैस है और 52 घंटे तक का प्लेबैक देता है। नथिंग के सब ब्रांड का यह ईयरबड्स बजट प्राइस सेगमेंट में पेश किया गया है और तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और डार्क ब्लू में खरीदा जा सकता है।
2/5 Image Source : Nothing CMF
CMF Buds Neo की कीमत 1,999 रुपये है। नथिंग का यह नया ईयरबड्स 26 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स के स्टोर से भी खरीद सकते हैं। इस ईयरबड्स को Nothing X ऐप के जरिए अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Nothing CMF
CMF Buds Neo में 12.4mm का डायनैमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके दोनों ईयरबड्स और चार्जिंग केस पर टाइटेनियम कोटेड PET डोम मिलता है। यह ईयरबड्स 20Hz से लेकर 20kHz तक की फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह स्पैटियल ऑडियो जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 6 अलग-अलग EQ मोड मिलेगा।
4/5 Image Source : Nothing CMF
इस ईयरबड्स की खास बात ये है कि इसमें 35dB (डेसिबल) तक का अडेप्टिव ANC मिलता है। इसके साथ तीन नॉइज कैंसिलेशन लेवल मिलेगा। ईयरबड्स में चार HD माइक्रोफोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह ब्लूटूथ 6.0 और डुअल डिवाइस कनेक्शन जैसे फीचर्स से लैस है। इसे गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।
5/5 Image Source : Nothing CMF
CMF Buds Neo के दोनों ईयरबड्स में कंपनी ने 45mAh की बैटरी दी है, जो 11 घंटे तक का प्लेबैक सपोर्ट करता है। इसका चार्जिंग केस 460mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके जरिए बड्स को चार बार फुल चार्ज किया जा सकता है। इस तरह से कुल 52 घंटे तक का प्लेबैक सपोर्ट मिलेगा। इसे चार्ज करने के लिए USB Type C मिलता है।