Nothing Phone (3a) का नया Community Edition भारत में लॉन्च, देखें First Look

Nothing Phone 3a का स्पेशल Community Edition भारत में लॉन्च हो गया है। नथिंग का यह स्पेशल एडिशन मार्च में लॉन्च हुए बजट फोन के मुकाबले नए डिजाइन के साथ आता है। यह कंपनी के कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट का प्रोडक्ट है, जिसमें नथिंग कम्युनिटी के 700 सदस्यों द्वारा सबमिट किए गए सुझावों पर बेस्ड यूजर इंटरफेस और डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलेंगे। फोन के वॉलपेपर से लेकर स्क्रीन लॉक तक में नयापन देखने को मिलेगा।
1/5 Image Source : nothing

2/5 Image Source : nothing
Nothing Phone 3a कम्युनिटी एडिशन को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन के मात्र 1000 यूनिट्स ही लॉन्च किए हैं। इसे 13 दिसंबर को बेंगलुरू में आयोजित स्पेशल ड्रॉप इवेंट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
3/5 Image Source : nothing
नथिंग के इस स्पेशल कम्युनिटी एडिशन के सभी फीचर्स स्टैंडर्ड एडिशन की तरह ही होंगे। यह फोन 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करता है। स्पेशल एडिशन में यूनीक यूजर इंटरफेस दिया गया है।
4/5 Image Source : nothing
Nothing Phone 3a Community Edition में भी स्टैंडर्ड वेरिएंट की तरह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
5/5 Image Source : india tv
नथिंग का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके अलावा 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वहीं, फोन में 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।