OnePlus 13T समेत ये तगड़े फोन इस महीने होंगे लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट

OnePlus 13T को इस महीने 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस अपने इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीनी बाजार में पेश कर रही है। आने वाले दिनों में इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा। OnePlus 8T के बाद यह कंपनी का पहला फोन है, जिसे कंपनी लॉन्च कर रही है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर समेत कई दमदार फीचर्स मिलेंगे।
1/6 Image Source : FILE

2/6 Image Source : FILE
Nothing CMF Phone 2 Pro को इस महीने 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। नथिंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए CMF Phone को रिप्लेस करेगा। इसमें दो कैमरे समेत कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। यह फोन 15 हजार रुपयेकी प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।
3/6 Image Source : FILE
Realme 14T को 25 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। चीनी ब्रांड का यह स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ आएगा। इस सीरीज में पहले ही कंपनी Realme 14 Pro को भारत में पेश कर चुकी है।
4/6 Image Source : FILE
Oppo A5 Pro को भी 24 अप्रैल को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने और धूल-मिट्टी में भी यह फोन खराब नहीं होगा। कंपनी इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। यह कंपनी का सबसे ड्यूरेबल फोन हो सकता है।
5/6 Image Source : FILE
इस महीने Acer ने अपना पहली स्मार्टफोन सीरीज भारत में लॉन्च की है। इस स्मार्टफोन सीरीज की सेल 25 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी ने Super ZX सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ Pro मॉडल को भी उतारा है। इस स्मार्टफोन के अलावा इस महीने कई और स्मार्टफोन आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले हैं।
6/6 Image Source : FILE
Samsung के हाल में लॉन्च हुए Galaxy M56 की सेल भी भारत में आने वाले कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इस दमदार फीचर वाले फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा है। यह फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है।