OnePlus 16 जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 9000mAh की बड़ी बैटरी

OnePlus 16 को जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। Oppo के सब ब्रांड का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया है। यह साल की शुरुआत में आए OnePlus 15 का अपग्रेड होगा।

OnePlus 16 के भारत में लॉन्च किए जाने की संभावनाएं तेज हो गई है। चीनी कंपनी का यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है। पहले ये खबरें आ रही थी कि वनप्लस का यह फोन केवल चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि यह फोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।
1/5 Image Source : OnePlus
OnePlus 16 के भारत में लॉन्च किए जाने की संभावनाएं तेज हो गई है। चीनी कंपनी का यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है। पहले ये खबरें आ रही थी कि वनप्लस का यह फोन केवल चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि यह फोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।
2/5 Image Source : OnePlus
टिप्स्टर के मुताबिक, इसके लिए कंपनी की लीडरशिप टीम ने मुंबई में एक सीक्रेट मीटिंग की है। कंपनी अपने इस फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीटिंग में फोन की कीमत से लेकर मार्केट स्टेटस को लेकर चर्चा की गई है। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus 16R को भी लॉन्च किया जा सकता है।
3/5 Image Source : OnePlus
चीन में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप फोन में 6.78 इंच का BOE X4 OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। साथ ही, यह 165Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। गेमिंग के दौरान फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 185Hz तक पहुंच जाती है। फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए क्रिस्टल शील्ड ग्लास मिलेगा।
4/5 Image Source : OnePlus
यह फोन Qualcomm के हाल में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में नेटवर्क के लिए G3, डिस्प्ले के लिए P4 और टच के लिए T3 चिप दिए गए हैं। फोन में 9000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
5/5 Image Source : OnePlus
OnePlus 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MPका पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा 120x डिजिटल और 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।