50MP डुअल कैमरा और 8000mAh बैटरी वाले OnePlus N6 की कीमत में कटौती

OnePlus N6 को फेस्टिव सीजन सेल के दौरानी काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। OnePlus का 8000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत में हजारों रुपये की कटौती हुई है।

OnePlus N6 की कीमत में कटौती की गई है। चीनी कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी, 50MP डुअल कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। फेस्टिव सीजन सेल में वनप्लस का यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
1/5 Image Source : OnePlus
OnePlus N6 की कीमत में कटौती की गई है। चीनी कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी, 50MP डुअल कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। फेस्टिव सीजन सेल में वनप्लस का यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
2/5 Image Source : OnePlus
OnePlus N6 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसका 6GB वाला मॉडल 24,999 रुपये में आता है। हालांकि, प्राइस हाइक के बाद Amazon पर यह फोन 23,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है।
3/5 Image Source : OnePlus
फेस्टिव सीजन सेल में यह फोन 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ग्रीन और फ्रेश मिंट में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
4/5 Image Source : OnePlus
वनप्लस का यह फोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1570 x 720 पिक्सल है। इसमें कंपनी ने LCD पैनल का इस्तेमाल किया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई महज 8.88mm है और इसमें मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है। OnePlus का यह स्मार्टफोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
5/5 Image Source : OnePlus
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन CMOS सेंसर दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। साथ में एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।