Oppo के 7000mAh बैटरी वाले फोन की कीमत धड़ाम, हुआ बंपर प्राइस कट

Oppo के 7000mAh बैटरी वाले तगड़े 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी गिरावट हुई है। चीनी कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। साथ ही, फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है।
1/5 Image Source : Oppo
Oppo के 7000mAh बैटरी वाले तगड़े 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी गिरावट हुई है। चीनी कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। साथ ही, फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है।
2/5 Image Source : Oppo
ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6.57 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया गया है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट कैमरा दिया गया है।
3/5 Image Source : Oppo
Oppo F31 Pro में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। चीनी कंपनी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। यह MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है।
4/5 Image Source : Oppo
फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, WiFi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
5/5 Image Source : Oppo
यह फोन अमेजन पर 29,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यह फोन 1,055 रुपये की EMI में भी खरीद सकते हैं। फोन में 28,499 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।