18899 रुपये में मिल रहा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, एक झटके में कम हो गई कीमत

Oppo K14 5G की कीमत में पहली बार कटौती की गई है। ओप्पो का यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। यह फोन 7000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है। फ्लिपकार्ट पर फोन की कीमत में 23% तक की कटौती की गई है। यह लॉन्च प्राइस से 6,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है।
1/5 Image Source : Oppo

2/5 Image Source : Oppo
Oppo K14 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। यह फोन 6GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 21,999 रुपये और 23,999 रुपये में मिलेंगे। फोन की खरीद पर 1,100 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
3/5 Image Source : Oppo
ओप्पो का यह फोन IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भी यह खराब नहीं होता है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
4/5 Image Source : Oppo
Oppo K14 5G में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले यूज किया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
5/5 Image Source : Oppo
यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन के बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं।