Oppo ने भारत में लॉन्च किया तगड़े फीचर वाला टैबलेट, 800 दिन चलेगी बैटरी

Published : Jul 03, 2025 04:56 pm IST, Updated : Jul 03, 2025 04:56 pm IST
  • Image Source : Oppo India

    Oppo ने भारत में Reno 14 सीरीज के साथ-साथ सस्ता टैबलेट भी लॉन्च किया है। ओप्पो का यह टैबलेट तगड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट की बैटरी 800 दिनों तक चलती है। इस एंड्रॉइड टैबलेट को दो कलर ऑप्शन- स्टारलाइट सिल्वर और ट्विलाइट ब्लू में पेश किया गया है। इसे Wi-Fi और LTE वेरिएंट में पेश किया गया है।

  • Image Source : Oppo India

    Oppo Pad SE के Wi-Fi ओनली वाला वेरिएंट एक ही स्टोरेज ऑप्शन- 4GB रैम और 128GB में आता है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके LTE वेरिएंट को दो स्टोरेज ऑप्शन- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये है।

  • Image Source : Oppo

    पहली सेल में Oppo Pad SE की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी सेल 12 जुलाई को फ्लिपकार्ट समेत आधिकारिक रिटेल स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इसमें 11 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक की है।

  • Image Source : Oppo India

    ओप्पो का यह टैबलेट MediaTek Helio G100 प्रोसेसर पर काम करता है। इस प्रोसेसर के साथ हाल ही में Redmi Pad 2 लॉन्च किया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह टैबलेट 5MP के रियर और 5MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें कंपनी ने कई AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं।

  • Image Source : Oppo India

    Oppo Pad SE में 9,340mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि स्टेंडबाई में इस टैबलेट की बैटरी 800 दिनों तक चलती है। वहीं, इसमें 11 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 80 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलेगा। इसे चार्ज करने के लिए 33W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।