Pebble ने लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड, 15 दिनों तक चलेगी बैटरी

Pebble ने Qore Ultra Wellness band भारत में लॉन्च किया है। यह वेलनेस बैंड 15 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आता है। साथ ही, इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं।

वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Pebble ने अपना एक और वेलनेस बैंड Qore Ultra पेश किया है। यह वेलनेस बैंड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आता है। कंपनी पहले भी जून में अपना वेलनेस बैंड Qore View पेश किया था। इसमें कंपनी ने एक मिनी LED डिस्प्ले भी दिया है।
1/5 Image Source : Pebble
वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Pebble ने अपना एक और वेलनेस बैंड Qore Ultra पेश किया है। यह वेलनेस बैंड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ आता है। कंपनी पहले भी जून में अपना वेलनेस बैंड Qore View पेश किया था। इसमें कंपनी ने एक मिनी LED डिस्प्ले भी दिया है।
2/5 Image Source : Pebble
यह नया फिटनेस बैंड Qore Ultra भारत में 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी इंट्रोडक्टरी प्राइस 5,999 रुपये है। कंपनी इसकी खरीद पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसे तीन कलर ऑप्शन - Desert Gold, Deep Black और Deep Blue में खरीदा जा सकता है। इसे फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत लीडिंग रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा।
3/5 Image Source : Pebble
इस वेलनेस बैंड में 4-PD प्रिसिजन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक 6 एक्सिस मोशन सेंसर भी मिलता है। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। वहीं, यह HRV, SpO3, हार्ट रेट, रिस्पाइरेशन जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है। इस वेलनेस बैंड में ऑटोमैटिक वर्कआउट ट्रैकिंग फीचर दिया भी दिया गया है।
4/5 Image Source : Pebble
कंपनी के पहले वेलनेस बैंड Pebble Qore View को कंपनी ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें भी 24x7 बायो सिग्नल ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। अन्य हेल्थ फीचर की बात करें तो इसमें हार्ट रेट वेरिएबिलिटी HRV ट्रैक करने का भी फीचर मिलेगा।
5/5 Image Source : Pebble
इस वेलनेस ट्रैकर को आप Pebble Halo मोबाइल ऐप के साथ पेयर कर सकते हैं। ऐप पर आपको हेल्थ से जुड़े सभी मॉनिटरिंग फीचर मिलेंगे। यही नहीं, आप इसमें अपनी फैमिली और फ्रेंड्स का लीदरबोर्ड भी तैयार कर सकते हैं।