Realme 15T की कीमत लॉन्च से पहले रिवील, 7000mAh बैटरी वाले फोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Realme 15T भारत में अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी कंपनी का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन दमदार फीचर्स के साथ आएगा। रियलमी के इस वाटरप्रूफ फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिए हैं।
1/5 Image Source : Realme
Realme 15T भारत में अगले महीने 2 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी कंपनी का यह 7000mAh बैटरी वाला फोन दमदार फीचर्स के साथ आएगा। रियलमी के इस वाटरप्रूफ फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। कंपनी ने फोन के कई फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिए हैं।
2/5 Image Source : Realme
रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Max चिप के साथ आएगा। इसे सिल्वर, सिल्क, ब्लू और सूट टाइनटेनियम में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज में पहले ही दो मॉडल Realme 15 और Realme 15 Pro भारत में पेश कर चुकी है। फोन के फीचर्स भी इन दोनों मॉडल की तरह ही होंगे। भारत में यह फोन 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आएगा। इसे 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज में पेश किया जाएगा।
3/5 Image Source : Realme
Realme 15T में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। रियलमी का यह फोन 7.79mm मोटा होगा और इसके बैक में टेक्स्चर वाला मैटे डिजाइन मिलेगा। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा।
4/5 Image Source : Realme
रियलमी ने कहा कि यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा यानी पानी में डूबने पर भी यह खराब नहीं होगा। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 25.3 घंटे तक यूट्यूब वीडियो प्ले कर सकती है। इसके अलावा 128 घंटे से ज्यादा तक म्यूजिक स्ट्रीम किया जा सकता है।
5/5 Image Source : Realme
रियलमी का यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर आएगा। फोन में कई AI फीचर्स दिए जाएंगे, जिनमं एआई एडिट जिनी, एआई स्नैम मोड, एआई लैंडस्केप, एआई ब्यूटिफिकेशन और स्मार्ट इमेज मैटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा।