Realme 16 की कीमत हुई लीक, 7000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

Realme 16 5G अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। रियलमी ने अपने इस अपकमिंग फोन को Flipkart पर लिस्ट किया है। फोन में सेल्फी मिरर कैमरा और Google Pixel जैसा डिजाइन मिलेगा। यह फोन Realme 16 Pro सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को हाल ही में वियतनाम में पेश किया गया है।
1/5 Image Source : Realme India
Realme 16 5G अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। रियलमी ने अपने इस अपकमिंग फोन को Flipkart पर लिस्ट किया है। फोन में सेल्फी मिरर कैमरा और Google Pixel जैसा डिजाइन मिलेगा। यह फोन Realme 16 Pro सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को हाल ही में वियतनाम में पेश किया गया है।
2/5 Image Source : Realme India
Realme 16 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.57 इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K वाटर और डस्टप्रूफ रेटिंग के साथ आ सकता है। फोन वाटर और डस्ट प्रूफ रेसिस्टेंस सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी के टीज किए पोस्टर में भी फोन वाटरप्रूफ बताया जा रहा है।
3/5 Image Source : Realme India
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह फोन 50MP के मेन और 2MP के मोनोक्रोम कैमरा के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। फोन का कैमरा डिजाइन Google Pixel की तरह दिखता है।
4/5 Image Source : Realme India
Realme के इस फोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। रियलमी के इस फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
5/5 Image Source : Realme India
Realme 16 की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी का यह फोन 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। फ्लिपकार्ट का एक पोस्टर ऑनलाइन वायरल हुआ है, जिसमें फोन की कीमत 19,999 रुपये बताई जा रहा है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।