13,499 रुपये में मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart ने करा दी मौज

Realme के हाल में लॉन्च हुए 5G फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। 7000mAh बैटरी वाला यह फोन महज 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीद पर इसके अलावा बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
1/5 Image Source : Realme India
Realme के हाल में लॉन्च हुए 5G फोन की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। 7000mAh बैटरी वाला यह फोन महज 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीद पर इसके अलावा बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
2/5 Image Source : Realme India
Realme P4 Lite 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 4GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे बिग बचत डे सेल में यह फोन 13,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 675 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
3/5 Image Source : Realme India
रियलमी का यह फोन 6.8 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। रियलमी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट इस्तेमाल किया है।
4/5 Image Source : Realme India
इस फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन में दो 5G सिम कार्ड लगा सकते हैं।
5/5 Image Source : Realme India
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा मिलता है।