Samsung Galaxy S24 Ultra की औंधे मुंह गिरी कीमत, अमेजन पर हुआ सबसे बड़ा Price Cut

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G एक बार फिर से सस्ता हो गया है। अमेनज पर चल रहे फेस्टिवल सेल में सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से आधी कीमत में मिल रहा है। सैमसंग ने इस फोन को पिछले साल 200MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया था। इसके अलावा फोन में दमदार बैटरी और S-Pen जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
1/5 Image Source : Samsung

2/5 Image Source : Samsung
सैमसंग का यह फोन 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। प्राइस कट के बाद यह 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। सैमसंग के इस फोन में 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,399 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।
3/5 Image Source : Samsung
सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 6.7 इंच के डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gem 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
4/5 Image Source : Unsplash
यह फ्लैगशिप फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही, फोन में 50MP, 12MP और 10MP के तीन कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा।
5/5 Image Source : Unsplash
सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी और 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। यह Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वायरलेस, ब्लूटूथ और डुअल सिम कार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।