Samsung Galaxy S25 Edge का हैंड्स-ऑन वीडियो आया सामने, देखें सबसे पतले फोन का First Look

Samsung Galaxy S25 Edge को जल्द लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस सबसे पतले स्मार्टफोन को पिछले महीने Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान टीज किया गया था। अब इस फोन का एक हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिसमें इसका फर्स्ट लुक दिखा है।
1/6 Image Source : FILE
Samsung Galaxy S25 Edge को जल्द लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस सबसे पतले स्मार्टफोन को पिछले महीने Galaxy S25 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान टीज किया गया था। अब इस फोन का एक हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आया है, जिसमें इसका फर्स्ट लुक दिखा है।
2/6 Image Source : FILE
Samsung Galaxy S25 सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra लॉन्च किया था। ये तीनों फोन फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आते हैं। इसमें Galaxy AI समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस सीरीज में आने वाला यह फ्लैगशिप फोन भी इन जबरदस्त फीचर्स के साथ आएगा।
3/6 Image Source : FILE
हाल में आई एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 Edge में भी इस सीरीज के सबसे प्रीमियम Samsung Galaxy S25 Ultra मॉडल की तरह ही 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है। पिछले दिनों सैमसंग के इस स्लिम स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल के बारे में टिप्स्टर PandaFlash ने X पर यह दावा किया था।
4/6 Image Source : FILE
Samsung Galaxy S25 और S25+ की तरह ही इसमें एक 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, इस स्लिम फोन में डेडिकेटेड टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा। साथ ही, सैमसंग के इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलेगा। इस स्मार्टफोन की मोटाई 6.4mm होगी। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 12GB तक रैम दिया जा सकता है।
5/6 Image Source : FILE
दक्षिण कोरियाई ब्रांड का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdraon 8 Elite प्रोससर के साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन में Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। यह फोन 6.66 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 25W वायर्ड के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।
6/6 Image Source : FILE
Samsung Galaxy S25 Edge का हैंड्स ऑन वीडियो हाल ही में लीक हुआ है। इसके साथ Samsung Galaxy Z Fold 6 को भी देखा जा सकता है। यह फोन सिरामिक बैक पैनल के साथ आएगा, जिसकी मोटाई 5.48mm होगी। कंपनी इस फोन को बिना फिजिकल सिम कार्ड के उतार सकती है और इसमें 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।