Samsung Galaxy S25 FE में मिलेंगे Galaxy S24 FE के मुकाबले मिलेंगे ये 5 बड़े अपग्रेड्स

Samsung ने अपनी Galaxy S25 सीरीज को एक्सपेंड करते हुए S25 FE को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 FE का अपग्रेड है। सैमसंग के ये दोनों फोन देखने में एक जैसे हैं, लेकिन इसकीबिल्ड क्वालिटी से लेकर फीचर्स तक में कंपनी ने 5 बड़े अपग्रेड किए गए हैं।
1/5 Image Source : Samsung
Samsung ने अपनी Galaxy S25 सीरीज को एक्सपेंड करते हुए S25 FE को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 FE का अपग्रेड है। सैमसंग के ये दोनों फोन देखने में एक जैसे हैं, लेकिन इसकीबिल्ड क्वालिटी से लेकर फीचर्स तक में कंपनी ने 5 बड़े अपग्रेड किए गए हैं।
2/5 Image Source : Samsung
सैमसंग के ये दोनों ही फोन 6.7 इंच के FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिनमें 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ विजन बूस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन दोनों फोन में कंपनी ने प्रीमियम क्वालिटी का डिस्प्ले यूज किया है। नए वाले मॉडल में एल्युमीनियम फ्रेम का यूज किया गया है, जो इसे Galaxy S24 FE के मुकाबले हल्का बनाता है।
3/5 Image Source : Samsung
सैमसंग के ये दोनों फोन 4nm प्रोसेसर पर काम करते हैं। पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Exynos 2400e प्रोसेसर यूज किया था। वहीं, नए Galaxy S25 FE में Exynos 2400 का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने प्रोसेसर में अपग्रेड किया है। साथ ही, यह बड़े वेपर चेंबर के साथ आता है, जिसकी वजह से मल्टी टास्किंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता है।
4/5 Image Source : Samsung
इन दोनों फोन में 8GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Galaxy S25 FE में इन्हांस Knox Vault दिया गया है, जो पर्सनल डेटा इंजन (PDE) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा नए वाले मॉडल में Bluetooth V5.4 मिलेगा, वहीं, पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल में Bluetooth V5.3 मिलता है। इसके अलावा फोन की बैटरी में भी अपग्रेड किया गया है। इस साल लॉन्च हुए मॉडल में 4,900mAh की बैटरी के साथ 45W चार्जिंग फीचर दिया गया है।
5/5 Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S25 FE के कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है। ये दोनों फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50MP का मेन, 12MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। Galaxy S25 FE में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। पिछले साल लॉन्च हुआ मॉडल 10MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है।