Samsung के महंगे वाले फोन हुए सस्ते, Amazon-Flipkart Sale में ऑफर्स की बारिश

Amazon और Flipkart पर शुरू हुए फेस्टिव सीजन सेल में Samsung Galaxy S25 और Galaxy S26 सीरीज के फोन काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

Samsung के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra को अमेजन पर चल रहे सेल में 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन को 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 1,69,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में आप इसे 45,000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं।
1/5 Image Source : Samsung
Samsung के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra को अमेजन पर चल रहे सेल में 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन को 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 1,69,999 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में आप इसे 45,000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं।
2/5 Image Source : Samsung
पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S25 Ultra को अमेजन पर चल रहे सेल में 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का इंस्टैंट कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। फोन की कीमत 99,999 रुपये है। इस तरह से आप इसकी खरीद पर भी 45,000 रुपये बचा सकते हैं।
3/5 Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S25 FE भी अमेजन पर चल रही सेल में काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। सैमसंग का यह फोन 59,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। सेल में यह फोन 55,999 रुपये की प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से कुल 5,250 रुपये की बचत होगी।
4/5 Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S25 को फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में महज 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। सैमसंग का यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फोन की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
5/5 Image Source : India TV
Samsung Galaxy S26 FE को फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल मे 17,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन को भारत में 89,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 17,000 रुपये कम प्राइस यानी 72,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।