UBON SW-211 Maxfit: 30 दिनों की लंबी बैटरी वाला Smart Fitness Band

Ubon ने हाल ही में Maxfit फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च किया है। यह फिटनेस बैंड बिना डिस्प्ले के आता है और रेगुलर आपके हेल्थ को ट्रैक करता रहता है।

देसी ब्रांड Ubon ने पिछले दिनों Maxfit फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह फिटनेस ट्रैकर 30 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आता है। इस ट्रैकर की कीमत 6,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस फिटनेस ट्रैकर को हमने कुछ समय यूज किया है।
1/6 Image Source : Ubon
देसी ब्रांड Ubon ने पिछले दिनों Maxfit फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह फिटनेस ट्रैकर 30 दिनों की बैटरी बैकअप के साथ आता है। इस ट्रैकर की कीमत 6,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इस फिटनेस ट्रैकर को हमने कुछ समय यूज किया है।
2/6 Image Source : India TV
Ubon SW-211 Maxfit स्मार्ट फिटनेस बैंड की खास बात ये है कि इसमें डिस्प्ले यूज नहीं किया गया है। यह खास तौर पर एथलीट और फिटनेस फ्रिक यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। डिस्प्ले नहीं होने की वजह से यह बैंड यूजर्स का ध्यान नहीं भटकाता है। इसे केवल हेल्थ मॉनिटरिंग डिवाइस के तौर पर यूज किया जा सकता है।
3/6 Image Source : India TV
24*7 हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर वाला यह फिटनेस बैंड HRV मॉनिटरिंग से लैस है। यह यूजर्स के हार्ट रेट को लगातार मॉनिटर करते रहता है। साथ ही, इसमें अलर्ट फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग भी दिया गया है।
4/6 Image Source : India TV
इसे आप डेडिकेटेड ऐप के जरिए मॉनिटर कर सकेंगे। इस ऐप को Android और Apple डिवाइस में इंस्टॉल किया जा सकता है। इस फिटनेस बैंड के डिजाइन की बात करें तो यह काफी लाइटवेट और कंफर्टेबल है। इसके साथ दिया गया स्ट्रैप वाटरप्रूफ है, जिसकी वजह से आप इस बैंड को पहनकर नहा भी सकते हैं और स्वीमिंग भी कर सकते हैं।
5/6 Image Source : India TV
इसके अलावा इसमें फाइंड माई डिवाइस फीचर भी है। इस फिटनेस ट्रैकर को आप एक टैप से कनेक्टेड डिवाइस की मदद से खोज भी सकते हैं, जिसकी वजह से इसके गुम होने का खतरा नहीं रहता है। Ubon के इस फिटनेस बैंड की खूबियों की बात करें तो इसका बैटरी बैकअप जबरदस्त है। इसे आप कम से कम 20 से 25 दिन तक बिना चार्ज किए यूज कर सकते हैं।
6/6 Image Source : India TV
इसके अलावा यह आपके हेल्थ को रेगुलर मॉनिटर करता रहता है। इसमें हमें जो कमी लगी वो ये कि इसके बॉडी में इस्तेमाल किया गया मटिरिटल उम्दा नहीं है। इसके ऊपर लगा पॉलिस ज्यादा रफली यूज करने पर उखड़ने लगते हैं। इसकी कीमत भी हमें ज्यादा लगी है क्योंकि इस प्राइस में कई ब्रांड के स्मार्टवॉच आ जाते हैं, जिनमें आपको फिटनेस ट्रैकिंग फीचर मिलते हैं।