Vivo का 6000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, 485 रुपये EMI में घर लाने का मौका

Vivo T4 Lite 5G की कीमत में कटौती की गई है। वीवो का यह फोन इसी साल भारत में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की खरीद पर 4,000 रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यह फोन 485 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।
1/5 Image Source : Vivo
Vivo T4 Lite 5G की कीमत में कटौती की गई है। वीवो का यह फोन इसी साल भारत में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की खरीद पर 4,000 रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा यह फोन 485 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं।
2/5 Image Source : Vivo
वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन को 4,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।
3/5 Image Source : Vivo
यह फोन ट्रेडिशन वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। वीवो के इस फोन की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक की है और 90Hz रिफ्रेश रेट वाला फीचर दिया गया है। यह फोन 6,000mAh की दमदार बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
4/5 Image Source : Vivo
इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा वीवो के इस फोन में AI फीचर्स दिए गए हैं।
5/5 Image Source : Vivo
इस फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जो फोन को धूल और पानी के छींटों से खराब होने से बचाती है। फोन Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करात है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा।