Women's Day 2025: हर महिला के Smartphone में होने चाहिए ये 5 पर्सनल सेफ्टी वाले ऐप्स

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक के साथ-साथ कल्चर अचीवमेंट्स के बारे में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 21वीं सदी में महिला की सुरक्षा को लेकर कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं। टेक्नोलॉजी के इस दौर में हर महिला के स्मार्टफोन में ये 5 सेफ्टी ऐप्स जरूर होने चाहिए, जिसका वो जरूरत पड़ने पर यूज कर सके।
1/6 Image Source : FILE

2/6 Image Source : FILE
112 India: यह ऐप भारत सरकार के इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) इनिशिएटिव का हिस्सा है। इस ऐप को देश के सभी राज्यों में इमरजेंसी सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
3/6 Image Source : FILE
I'M Safe: यह ऐप भी इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के लिए बनाया गया है। इस ऐप के जरिए SOS अलर्ट भेजने के साथ-साथ फेक फोन कॉल, लोकेशन शेयरिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। यह ऐप आपको इमरेजेंसी के समय वीमेन सेफ्टी काउंसलर्स NGO से डायरेक्ट कनेक्ट कर सकता है।
4/6 Image Source : FILE
My Safetipin: यह सेफ्टी ऐप ट्रैवल के दौरान लोकेशन को पिन करने के लिए है। इसमें सुरक्षित रूट, सुरक्षित पब्लिक प्लेस को मार्क किया जा सकता है। इमरजेंसी के दौरान इस ऐप के जरिए अपने परिवार या दोस्तों को लोकेशन भेजा जा सकता है।
5/6 Image Source : FILE
Women Security: यह एंड्रॉइड ऐप खास तौर पर अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए डिजाइन किया जा सकता है। इस ऐप पर कुछ टैप के साथ ही इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स से संपर्क किया जा सकता है।
6/6 Image Source : FILE
Alrty Personal Alarm: इस ऐप के जरिए आप अपने मोबाइल में मौजूद पहले से सेलेक्ट किए गए कॉन्टैक्ट्स को अलार्म भेज सकते हैं। यह ऐप इमरजेंसी कॉन्टैक्ट वाले यूजर के फोन पर अलार्म भेजता है। साथ ही, इसके जरिए रियल टाइम वीडियो भी शेयर किया जा सकता है।