Xiaomi ने भारतीय यूजर्स को दिया झटका, महंगे हो गए Redmi Note 15 सीरीज के ये दो फोन

Xiaomi ने Redmi Note 15 सीरीज के दो फोन की कीमत एक झटके में बढ़ा दी है। चीनी कंपनियां पिछले कुछ महीने में अपने मिड और बजट सेगमेंट वाले फोन की कीमत में लगातार इजाफा कर रही हैं। AI डेटा सेंटर की वजह से मेमोरी कंपोनेंट की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से फोन बनाने वाली कंपनियों को महंगे में ये कंपोनेंट खरीदने पड़ रहे हैं।
1/5 Image Source : Redmi

2/5 Image Source : Redmi
Redmi Note 15 सीरीज के प्रो और प्रो प्लस मॉडल की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। इन दोनों फोन की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है। रेडमी के ये दोनों फोन अब लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये महंगे मिलेंगे। रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज में 200MP कैमरा समेत जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।
3/5 Image Source : Redmi
Redmi Note 15 Pro+ तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM +512GB में आता है। इसे क्रमशः 37,999 रुपये, 39,999 रुपये और 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद ये तीनों वेरिएंट्स क्रमशः 39,999 रुपये, 41,999 रुपये और 44,999 रुपये में मिलेंगे।
4/5 Image Source : Redmi
Redmi Note 15 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसे भारत में क्रमशः 29,999 रुपये और 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद ये दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 31,999 रुपये और 33,999 रुपये में मिलेंगे।
5/5 Image Source : Redmi
Xiaomi के अलावा Motorola, OnePlus, Nothing, Oppo, Vivo जैसे ब्रांड्स ने भी अपने कुछ मॉडल की कीमत में पिछले दिनों इजाफा किया है। ये कंपनियां भी आने वाले दिनों में अपने फोन की कीमत में इजाफा कर सकती हैं। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, इन ब्रांड्स के फोन की कीमत में भी 3,000 रुपये से 4,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।