PHOTOS: गौहर खान-जैद दरबार के रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने
Published : Dec 25, 2020 11:18 pm IST, Updated : Dec 25, 2020 11:18 pm IST
-
Image Source : YOGEN SHAHबिग बॉस 7 की विजेता और अभिनेत्री गौहर खान ने 25 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड ज़ैद दरबार से निकाह कर लिया है। यह जोड़ी पिछले कुछ दिनों से अपनी प्री-वेडिंग और शादी की तस्वीरों और वीडियो के साथ चर्चा में थी। आज क्रिसमस के दिन आखिरकार इन सितारों ने शादी कर ली, शाम को गौहर और जैद दरबार का रिसेप्शन था, गौहर और जैद मेड इन हैवन लगती है।
-
- Image Source : Yogen Shah
गौहर और ज़ैद की शादी एक में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। दिन में दोनों का निकाह हुआ और शाम को दोनों की रिसेप्शन पार्टी हुई।
- Image Source : yogen shah
अपने रिसेप्शन में गौहर ने गोल्डन और मैरून रंग में ट्रैडिश्नल लुक का लहंगा पहना था। गोल्डन जूलरी में गौहर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।
- Image Source : Yogen shah
गौहर और जैद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी। शादी से एक दिन पहले गुरुवार को गौहर ने अपने मेहंदी समारोह की तस्वीरें शेयर की थीं।
- Image Source : Yogen Shah
गौहर खान के शौहर जैद दरबार, मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं।
- Image Source : YOGEN SHAH
गौहर की बहन और एक्टर निगार खान इस अंदाज में रिसेप्शन में शरीक हुईं।
- Image Source : YOGEN SHAH
जैद दरबार के पिता इस्माइल दरबार अपनी वाइफ के साथ।